स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्धमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजन की बैठक सम्पन्न

स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम ” स्वावलंबी भारत अभियान” के तहत देश भर में उद्धमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है , इसी विषय को लेकर आज संगठन की विशेष बैठक रखी गयी है जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा व संगठन में दायित्वों को लेकर चर्चा की गयी व कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया |

बैठक की शुरुआत स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अभिषेक शर्मा ने माननीय संरक्षक अरुण कातोरे की उपस्थित में की , बैठक में उन्होंने बताया आगामी स्वावलंबी भारत अभियान के तहत कई प्रमुख कार्यक्रम होने है जिसमें प्रमुख उद्धमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम किया जाना है जो की युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उनमें कौशल विकास , बेरोजगारी की समस्या का समाधान एवं रोजगार सृजन हेतु देश भर में सामाजिक , आर्थिक , धार्मिक , राजनैतिक , शैक्षणिक संगठन एक साथ एक मंच स्वावलंबी भारत अभियान को संचालित कर रहे है जिसका सीधा लाभ युवाओं को प्राप्त होने वाला है तत्पश्चात उन्होंने बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्वदेशी जागरण मंच जिला रायगढ़ के संरक्षक अरुण कातोरे जी से आग्रह किया की वें आगामी कार्यक्रम के विषय को बैठक में विस्तार से बताए |

संरक्षक अरुण कातोरे ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बताया “स्वावलंबी भारत अभियान” का मुख्य उद्देश्य भारत के हर नागरिक को आर्थिक रूप से मजबूत व सक्षम बनाना है , युवाओं की सोच को स्वरोजगार एवं उद्धमिता की दिशा दिखाना है व इस विचार को उनके मन मष्तिष्क में स्थायी रूप से स्थापित करने एवं समाज में उद्धमिता के प्रति सम्मानजनक वातावरण निर्माण करने हेतु उद्धमिता प्रोत्साहन सम्मेलन की योजना बनाई गयी है |
कार्यक्रम का केंद्र बिंदु , जिले के सफल उद्धमियो का सम्मान , उनके द्वारा युवाओं को प्रोत्साहन ,शासकीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण ,सहयोग एवं उधमिता का प्रचार प्रसार करना है व आगे के कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को स्व रोजगार हेतु मार्गदर्शन देना , उद्योग लगाने की विस्तृत जानकारी देना व स्व रोजगार हेतु उचित ट्रेनिंग देना एवं उद्योग या स्व-रोजगार ,इकाई स्थापित करने हेतु आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से संभावना सुनिश्चित करना है जिसके लिये हमें तहसील स्तर पर भी हाई स्कूल व महाविद्यालयों से कार्यक्रम की शुरुआत करनी है |

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला संयोजक अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व संगठन को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से स्वावलंबी भारत अभियान में जिला समन्वयक व सह समन्वयक बनाने का प्रस्ताव रखा , जिसे जिला प्रसार विभाग प्रमुख शान्तनु दुबे ने जिला समन्वयक हेतु प्रवीण शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा वहीं स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक नीतीश चौहथा ने जिला सह समन्वयक हेतु श्रीमती चंद्रप्रभा पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे जिला संरक्षक अरुण कातोरे ने सहमति प्रदान की वहीं बैठक में उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों ने भी सर्व सम्मति से स्वागत किया एवं तालिया बजाकर नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन किया |

तत्पश्चात स्वदेशी उदघोष कर बैठक की समाप्ति की घोषणा जिला कार्यालय प्रमुख संदीप मिश्रा ने की | इस बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक श्रीमान अरुण कातोरे , जिला संयोजक अभिषेक शर्मा , कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र दीवान , सह संयोजक नीतीश चौहथा , जिला प्रचार विभाग प्रमुख शान्तनु दुबे , जिला प्रसार विभाग के दीपक अरोरा , सह पत्रिका प्रमुख राज कुमार केशरवानी , कार्यालय प्रमुख संदीप मिश्रा , नव पदस्थ जिला समन्वयक प्रवीण शर्मा ,नव पदस्थ सह समन्वयक श्रीमती चंद्रप्रभा पटेल , मनीष गांधी , सौरंभ चौधरी , लल्ला देवागंन , श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव , कैलाश कुमार बसंत , योगेन्द्र वैष्णव , किशोर प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ||

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button