आज दिनांक 6 जुलाई को करपावण्ड मंडल में डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 120 वीं जयंती मनाई गई। साथ में भाजपा युवा मोर्चा के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर पेड़ लगाए।

बस्तर से विशेष संवाददाता पवन नाग की रिपोर्ट…..
इस कार्यक्रम में जिला मंत्री और करपावंण्ड मंडल के प्रभारी डॉ व्ही एस राजपूत मंडल करपांवण्ड के अध्यक्ष परीश बेसरा जी बस्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरूण परिहार जी जो जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं और मंडल करपांवण्ड के सभी सम्मानित पदाधिकारियों सहित मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्री सहित सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
आज मंडल करपांवण्ड के अध्यक्ष परीश बेसरा जी के जन्मदिवस पर हमारे तरफ से सभी ने जन्म तिथि पर विशेष रूप से बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती के अवसर पर विस्तार पूर्वक मंडल प्रभारी और जिला मंत्री भाजपा डॉ व्ही एस राजपूत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष परीश बेसरा जी और श्री अरूण परिहार जी ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष ने किया और आभार मंडल उपाध्यक्ष जी ने किया।