भारतीय जनता युवामोर्चा करेगी 29 जुलाई को खुज्जी विधायक कार्यालय का घेराव।

डोंगरगांव रोज़गार के विषय मे कांग्रेस सरकार पूरी तरह फैल होने के बाद अब भाजयुमो ने युवाओं के हित में अब सड़क और सरकार तक कि लड़ाई के लिए पूरी रणनीति बना ली है। इससे पहले भाजयुमो ने कई बार सरकार को अल्टीमेटम दिया परन्तु अब भाजयुमो की तरफ से उग्र आंदोलन की तैयारी है , इसी के चलते भाजयुमो अब विधानसभा स्तरीय आंदोलन और सड़क पर उतरने को तैयार हो चुकी है और भाजयुमो ने वॉल राइटिंग के माध्यम से युवाओं का आवाहन किया है , जिसमे खुज्जी विधायक कार्यालय का घेराव 29 जुलाई को होना सुनिश्चित किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम अब विधानसभा वार फिर जिले में फिर प्रदेश स्तर पर 24 अगस्त को विशाल रूप में होना है। इस कार्यक्रम में युवाओं ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी कुमर्दा मण्डल में वरिष्ठों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई जिसमें मण्डल प्रभारी राजेश सिंघी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू, प्रदेश मंत्री भाजयुमो कैलाश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष गोपाल साहू वरिष्ठ नेता दयाल साहू,जिला OBC मोर्चा पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्राकर, उपाध्यक्ष जनपद एकांत चंद्राकर ,महामंत्री मण्डल बोधन साहू, जनपद सभापति किशुन साहू, अनन्त तिवारी जिला भाजयुमो ,मुकेश साहू मण्डल अध्यक्ष मोर्चा, भुवन लाल , चंदूलाल पटेल, हृदय देवांगन महामंत्री मोर्चा ठाकुरराम मामंत्री मोर्चा एस कुमार,भूपेंद्र नायक नवीन साहू ,कपिल बघेल,शिवेंद्र साहू, विकास साहू, डेविड कौशल,पुनीत मण्डल, सूरज पटेल,दुमेश साहू,ईश्वर निर्मलकर, भागीरथी, धर्म राज, बाबू दुबे ,रवि बंजारे सहित स्थानीय कार्यकर्ता और मण्डल के नेतागण मौजूद रहे।
मण्डल प्रभारी राजेश सिंघी ने इस विषय मे सभी युवामोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से बूथ ओर शक्ति केंद्र तक व प्रत्येक बूथों पर इसकी तैयारी के लिए निर्देश दे दिए है , बैठक में उन्होंने युवाओं को आगे रहकर काम करने के लिए उनमें जोश भरा, इसके बाद जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री साहू ने तैयारी के बारे में युवाओं से जवाबतलब किया और आवश्यक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया फिर प्रदेश भाजयुमो मंत्री ने प्रदेश से आये हुए प्रत्येक प्रोटोकाल ओर आंदोलन के विषय को बैठक में रखा,वॉल राइटिंग और पोस्टर बैनर के माध्यम से जितना अधिक युवाओं तक पहुचा जाय इसकी पूरी तैयारी के बारे में विशेष चर्चा की गई उन्होंने कहा प्रत्येक युवा के लिए लड़ना ओर सड़क पर उतरना हमारी प्राथमिक जवाबदारी है,ऐसा कोई भी पीड़ित युवा छूटे ना जो इस आंदोलन में भाग न ले पाए। अंत मे जिला प्रशिक्षण प्रमुख भाजयुमो श्री तिवारी ने बैठक में उपस्थित होने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार किया गया है
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***




