आपरेशन मुस्कान के तहत थाना मोहला की लगातार तीसरी कार्यवाही*

अपहरण और बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार

03 माह से फरार आरोपी को मोहला थाने ने धर दबोचा

दिनांक 26/04/22 प्रार्थी थाना मोहला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.04.2022 को इसकी नाबालिग लड़की दिनांक 24.04.2022 को बिना बताये घर से कहीं चली गई है , जिसका आसपास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किया कही पता नहीं चला है कि रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । बालिका संबंधी अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव श्री प्रफुल्ल ठाकुर , ओ.एस.डी. श्री अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर अपहृता की पतासाजी हेतु लगाया गया था । पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता को लेकर ग्राम मासुल में देखा गया है और उसे छोड़कर भागने की फिराक में है , मुखवीर के बताए मुताबिक घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया व पीड़िता को उससे बरामद किया गया । पूछताछ पर आरोपी ने अपराध कबूल किया । आरोपी धर्मेन्द्र कुमार मातलम पिता घासीराम आतलम उम्र 23 साल साकिन मासुल थाना मोहला जिला राजनांदगांव द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर , शादी का प्रलोभन देकर भगाकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366 , 376 , 376 , ( 2 ) ( ढ ) भादवि लैंगिक अपराधों से संबंधित बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 , 6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक कमलेश बंजारे , सउनि ऋषम ठाकुर , प्र.आर. गौतम मुआर्य , भरत लाल मंडावी , आर . गिरीश कोमा , तुमेन्द्र रात्रे , पलेश्वर सिदार , नंदकुमार यादव , राम सनेही , म.सहा . आर . ममता जयसवाल का विशेष योगदान रहा ।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button