आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग लड़की को किया बरामद

अपहरण और यौन शौषण ( बलात्कार ) का आरोपी गिरफ्तार
04 माह से था लगातार फरार
प्रार्थी थाना मोहला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.04 .2022 के 09.00 बजे से 10.45 बजे के मध्य इसकी नाबालिग लड़की जो बिना बताये घर से कही चली गई है , जिसका आसपास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किया कही पता नहीं चला है कि रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । बालिका संबंधी अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव श्री प्रफुल्ल ठाकुर , ओ.एस.डी. श्री अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर अपहृता की पतासाजी हेतु लगाया गया था । पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता को लेकर डोगरगांव घोरदा में देखा गया है मुखबीर के बताए मुताबिक घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया व पीड़िता को उसने बरामद किया गया । पूछताछ पर आरोपी ने अपराध कबूल किया । आरोपी चुम्मन गिरी गोस्वामी पिता किर्तन गिरी गोस्वामी उम्र 22 साल साकिन भावसा थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर , शादी का प्रलोभन देकर भगाकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366,376,376 , ( 2 ) ( ढ ) भादवि लैंगिक अपराधों से संबंधित बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 , 6 के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक कमलेश बंजारे , सउनि ऋषभ ठाकुर , प्र . आर . गौतम भुआर्य , आर . गिरीश कोमा , तुमेन्द्र रात्रे , पलेश्वर सिदार , नंदकुमार यादव , गजेन्द्र देवांगन , म.सहा . आर . ममता जयसवाल का विशेष योगदान रहा ।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**



