कटघोरा नगरपालिका जटगा मोड़ कसानिया में हुई पानी की किल्लत ग्रामीण पीने को मोहताज फिर भी आला अधिकारी मौन,


कटघोरा नगरपालिका अंतर्गत जटगा मोड़ कसनिया में ग्रामीणों को पानी की हो रही समस्या जिसकी सूचना नगरपालिका के उपाध्यक्ष बजरंग पटेल को दिए तो उनका कहना है कि मेरा काम नहीं है जिस कारण ग्रामीण आक्रोश में आ गए हैं और कह रहे हैं की हम जिला नगर निगम में शिकायत करेंगे और कलेक्टर को भी हमारी समस्याओं के संबंध में शिकायत करेंगे नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष लगभग 2017 2018 में नल जल योजना के तहत घर घर पाइपलाइन बिछाया गया जिसमें जिस जिस ग्रामीण ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को रुपए दिए सिर्फ उनको ही पाइप लाइन की एवं पानी की सुविधा दी गई है अन्य ग्रामीण गरीब व लाचार होने के कारण रुपए नहीं दे पाए उनके घर में आंगन में पानी की सुविधा या पाइपलाइन नहीं बिछाया गया जिससे गरीब ग्रामीण पानी के लिए मोहताज पाया गया है और ग्रामीण कई बार शिकायत नगरपालिका को कर चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुआ और ग्रामीण यह हमारे भाग्य में या हमारी किस्मत में लिखा है करके काफी वर्षों से परेशानी को झेल रहे हैं और वैसे बहुत सारे शिकायत किए हैं जैसे नाली, रोड, स्ट्रीट लाइट वा पानी इन सब की सुविधा अपने घर और अपने निजी रिश्तेदारों को दिया गया है अपने घर के चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगाया है और हमारे मोहल्ले या हमारे वार्ड में कहीं स्ट्रीट लाइट नहीं देखा गया है जिससे ग्रामीणों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और ऐसे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं महापौर के ऊपर कड़ी से कड़ी और उचित से उचित कार्यवाही की जाए ऐसा ग्रामीणों का कहना पाया गया है
पुनीत कुमार दुबे की रिपोर्ट




