डोंगरगांव विकास खंड के संकुल केंद्र कोकपुर में 18 जुलाई को चंद्रभूषण हिरवानी को विदाई दी गई


कार्यक्रम जानकारी देते हुए कोकपुर संकुल समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि श्री हिरवानी सन 1980 से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे थे । जिसमें उन्होंने प्रमोशन के रूप में सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक फिर प्रधान पाठक माध्यमिक शाला तक सफर पूरा किया । 31 मई 2022 को श्री हिरवानी पूर्व माध्यमिक शाला जंतर में अपना अंतिम कार्य कर सेवा निवृत्त हुए । श्री हिरवानी के विदाई का कार्यक्रम 18 जुलाई को संकुल कोकपुर के समस्त शिक्षको द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना फिर अथितियों का स्वागत उद्बोधन के पश्चात श्री हिरवानी का विदाई सम्मान किया गया । जिसमे सभी शिक्षकों ने श्री हिरवानी ससम्मान विदाई दी गई । कार्यक्रम में के आर सोरी , श्री मति हेमपुष्पा साहू प्राचार्य , मनोज ठाकुर ,श्री मति पूर्णिमा उइके प्रधान पाठक , राजकुमार ठाकुर संजीव कुल्हारे राहुल जैन संजीव गंधर्व , आर डी साहू , आर एम देवांगन प्रधान पाठक के अलावा शैलेन्द्र यदु अंकिता यदु दिनेश दृवेदी रोशनी साहू रेणु साहू भागवत तारम दीपिका त्रिवेणी मालेश्वरी कुल्लहारे सभी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार तारम द्वारा किया गया ।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




