छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता की नजर 2023 में भाजपा पर टिकी हुई है – शिव वर्मा

▶️ कांग्रेस की कथनी और करनी को जनता देगी मुंहतोड़ जवाब

राजनांदगांव। नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कि छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के नजर 2023 में भाजपा पर टिकी हुई है। प्रदेश की भोली-भाली जनता 2023 का चुनाव का इंतजार कर रहे हैं तथा दिन गिन रहे हैं। ऐसे बेईमान भ्रष्टाचार इस प्रदेश में बैठी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता कमर कस ली है।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए लोक लुभावन जन घोषणा पत्र तैयार कर गंगाजल को हाथ में लेकर 36 बिंदु जिसके अंतर्गत पिछले चुनाव के पहले अलग-अलग लोगों के द्वारा अपनी अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले, निराश्रित पेंशन लेने वाले, महिला समूह, युवाओ को बेरोजगारी भत्ता, शराब बंद ऐसे सभी मुद्दा को समाहित कर जन घोषणा पत्र तैयार किया गया जिसके तहत हर वर्ग विशेष घोषणा पत्र से प्रवाहित होकर कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही घोषणा पत्र में किए गए वालों से मुकर गए और जनता से किए गए वादे भूल गए। आज पूरे प्रदेश की माली हालत के लिए प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। गड़बो नवा छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सपना बनकर रह गया। कांग्रेस की सभी योजनाएं असफल साबित हो रहे हैं। पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। प्रदेश में सड़क जो सरकार के द्वारा बनाई गई थीं उसका रिपेयरिंग कराने की क्षमता इस सरकार के पास नहीं है। देश की जनता फिर से भाजपा सरकार की ओर नजर टिकाए हुए हैं। आज छत्तीसगढ़ में किसी भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है। हर वर्ग फिर वहीं भाजपा सरकार की ओर नजर लगाए हुए हैं। वर्मा ने कहा कि 2023 का चुनाव छत्तीसगढ़ की जनता की तस्वीर और तकदीर बदलने का होगा छत्तीसगढ़ को फिर से विकसित राज्य की श्रेणी में भारत के नक्शे पर दिखेगा। प्रदेश सरकार के पास सिर्फ नारा है काम कौड़ी का नहीं। कैसे गड़ही नवा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़िया लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button