डोंगरगांव, वार्ड15की गलियां फिर डूब गई बरसाती पानी में

डोंगरगांव
इस मुहल्ले का दुर्भाग्य ही है जो पिछले 22वर्षों से हर साल पूरे वर्षा ऋतुभर सड़क जलमग्न रहती है।बताया जाता है कि इस वर्ष नाली और सड़क बनाने हेतु राशि भी स्वीकृत हो चुकी है,किन्तु ये जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है या ठेकेदारों की मनमानी इस बार भी रहवासियों को कीचड़, पानी,विषैले जन्तुओं के साथ ही चौमासा काटना होगा।इस मुहल्ले के रहवासी सुरेश गुप्ता,कौशल साहू,कन्हैया देवांगन ,लोकेश जैन के अनुसार वे हर बारिश मे बार बार जनप्रतिनिधियों की मिन्नतें करते हैं,स्पाट में बुलाकर फोटोशूट करवाते हैं,इस बार भी नगर पंचायत डोंगरगांव अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद, सी एम ओ साहब को अपनी पीड़ा बताबता कर लिखित मौखिक याचना करते रहे हैं पर आखिर बरसात के पहले सड़क न बननी थी न बनी।ऊपर से सड़क के आर पार लगभग डेढ़ फीट ऊंची बनाई गई नाली में स्कूटी चलाती महिलाएं रोज ही गिर गिर कर घायल हो रही है लगातार नगर पंचायत में शिकायत देने के बाद भी वक्त किसी भी प्रकार की मूलनिवासी को सुविधा नहीं मिली है
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***




