शहर में जगह जगह गड्ढे थरह लगाने वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं – शिव वर्मा

राजनांदगांव। नगर निगम के पूर्व सभापति पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा की शहर की गड्ढे जीरा से नहीं पटेगा। गड्ढे में थरह लगाने वाले लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद विकास तो कोसों दूर, जो कार्य पूर्व में चल रहा था उसे ही पूरा कर ले तथा पूरे शहर में जगह-जगह गड्ढा बन हुआ है उसका ही रिपेयरिंग हो जाए तो बहुत बड़ी बात होगी।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस को शहर विकास की थोड़ा भी चिंता नहीं है राजनांदगांव की माली हालत के लिए प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर राजनांदगांव के विकास में सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। जिसके कारण राजनांदगांव के विकास पुरी रुक गए हैं। बड़ी भवन खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस के द्वारा गड्ढे में थरह लगाए थे उसे याद दिलाया जा रहा है। उन्होंने आगे निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा की शहर के गड्ढा जीरा से नहीं पटेगा पानी से गड्ढे का जीरा फिर बाहर आ जाता है।