कर्मचारी के DA व HRA हित में -वर्चस्व नही दोनों गुट अनिल शुक्ला व कमल वर्मा का एकजुटता जरूरी – लालबहादुर साहू छ.ग. शिक्षक कांग्रेश

रायपुर – भारतवर्ष में कई ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया है और भारत की एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया उन्होंने यह भी सिखाया की एकता में ही ताकत होती है , बिना एकता संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है जो आज चरितार्थ हो रही है। जरूरत है सफलता के लिए एकता के साथ संघर्ष की ।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है जब DA के मामले में केंद्र से राज्य सरकार इतना पीछे हो गए है व इसके लिए कर्मचारी व अधिकारी को सड़कों पर आने आंदोलन को मजबुर हुवे है .कर्मचारियों के DA व HRA के लिए अलग-अलग गुटों का संघर्ष जारी भी है पर छ ग की कांग्रेस सरकार DA व HRA देने झुकने को तैयार नहीं है
महँगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्री अनिल शुक्ला जी के नेतृत्व में छ ग के कई बड़े संगठनों के साथ 3 दिवशीय आंदोलन कर बिगुल फूंका था व दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की गई थी. वही अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में 1 दिवशीय बड़ा आंदोलन कर केंद्र के समान राज्य सरकार को DA देने मांग पूरा करने ध्यान आकर्षित किया था लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी । आखिर सरकार पर अलग-अलग आंदोलन का कोई प्रभाव नहीं पड़ा DA व HRA का लाभ कर्मचारी को मिले या ना मिले एकजुटता में कमी का लाभ सरकार जरूर ले रही है । अब महापुरुषों के बातों पर अमल करते सभी को एकता के साथ संघर्ष करने का वक्त आ गया है ।
स्थानांतरित संगठन छ ग व्याख्याता एल बी एवं समस्त संगठन प्रांत अध्यक्ष व छ ग शिक्षक कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री लालबहादुर साहू ने अपने बयान जारी कर DA व HRA के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य संयोजक श्री अनिल शुक्ला व श्री कमल वर्मा को एकजुट होकर आंदोलन की मुहीम व्यापक रणनीति के साथ शीघ्र शुरू करने की अपील की है ताकि कर्मचारी को प्रत्येक माह 3000 से 6000 तक हो रही आर्थिक क्षति से बचा जा सके – सभी को प्रयास करने व जिसमें सभी कर्मचारी का हित है यही राज्य सरकार को झुकाने का अंतिम उपाय है । भवदीय लालबहादुर साहू

प्रांत अध्यक्ष स्थानांतरित संगठन छ ग व्याख्याता एलबी एवं समस्त संगठन
संभागीय उपाध्यक्ष रायपुर छ ग शिक्षक कांग्रेस पंजीयन क्रमांक-4968

👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button