इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने मनाया डॉक्टर्स डे


रायगढ़: दिनांक 01 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित डाक्टरों को उनके निजी क्लीनिक पर जाकर सम्मानित किया

क्लब की अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा ने बताया कि इस कोविड महमारी के भीषण त्रासदी में जिस प्रकार से भारत में चिकित्सा से जुड़े व्यवसाय ने अपना धर्म को निभाया है ,और देश वासियों को नवजीवन देने का प्रयास किया उसके लिए उनके प्रति हमारे मन में और सम्मान बढ़ा है !

इस विभीषिका से हम सबको बचाने वाले रायगढ़ जिले के चिकित्सकों को इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की टीम ने उनके क्लीनिक जाकर समानित किया

इसमें प्रमुख चिकित्सकों में डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल,डॉक्टर सूर्यकांत साहू,डॉक्टर अभिषेक चरक,डॉक्टर पीयूष अग्रवाल,डॉक्टर रुचि अग्रवाल, को उनके क्लीनिक जाकर समिति की अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा, सचिव श्रुति देवांगन,पूर्व अध्यक्ष द्वय सरोज अग्रवाल ,सीमा चरक,उपाध्यक्ष करुणा अग्रवाल ने डॉक्टरों का सम्मान किया श्री फल,पेन मिठाई और बुके के द्वारा उनको सम्मानित किया गया
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




