छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई ने संतोष अग्रवाल को दी बधाई

रायगढ़ – कल दोपहर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दारोगा पारा, रायगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें कांटे की टक्कर संतोष अग्रवाल , भू. पू निदेशक रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित और नगेंद्र नेगी , भू .पू कांग्रेस जिला अध्यक्ष , रायगढ़ के बीच हुआ। मुकाबले में संतोष अग्रवाल 4 के मुकाबले 6 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं एक उपाध्यक्ष महिला हेमा शाह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं हैं। तो वहीं पुरुष उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति से श्याम काटजू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। बैंक के जिला प्रतिनिधि के रूप मे अनिल अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने बैंक की उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। निर्वाचन कार्य रिटर्निग अधिकारी डी .डी भारती द्वारा संपन्न कराया गया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के संरक्षक संतोष अग्रवाल की जीत की खबर सुनकर उन्हें पहले तो फोन के माध्यम से सभी पदा धिकारियों ने बधाई दी जिसके बाद छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का रायगढ का नेतृत्व कर रहे गोपी सिंह ठाकुर ने अपने चेंबर की टीम को लेकर निर्वाचित अध्यक्ष संतोष अग्रवाल से भेट मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाए प्रेषित किया। चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक संतोष अग्रवाल का नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित रायगढ़ के अध्यक्ष निर्वाचित होना छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स की एक ओर बडी जीत के रूप में भी माना जा रहा है। ज्ञात हो कि संतोष अग्रवाल का रायगढ़ जिला के हर वर्ग के व्यापारियो के प्रति हमेशा झुकाव रहा है इस कारण उनकी जीत से रायगढ़ नगर के व्यापारी भी बड़े खुश दिख रहे हैं। बधाई प्रेषित के इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर , रायगढ़ कैट ईकाई अध्यक्ष पवन बसंतानी, कैट प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जेठानी, कैट के जिला उपाध्यछ सुनील अग्रवाल,चैंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ ईकाई अध्यक्ष गोपी ठाकुर, महासचिव मनीष उदासी, कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा, प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा, गुरमुख दास वलेचा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर तलरेजा, तरुण अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अमित रतेरिया ,नरेंद्र जुनेजा, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,महेंद्र सिंह पाल, भरत वलेचा, प्रदीप गोयल, सचिव डोलनारायन देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, मुबस्सिर हुसैन, अभिषेक अग्रवाल एवं प्रचार सचिव विमल अग्रवाल व परितोष शुक्ला उपस्थित रहे हैं।




