प्रेस क्लब डोंगरगढ़ को कैबिनेट मंत्री व एसपी राजनांदगांव ने किया सम्मान

नशे के विरुद्ध ”निजात’ अभियान में सहयोग के लिए

अलकेश उजवने की रिपोर्ट ***

पुलिस प्रशासन जिला राजनांदगांव के अधीन थाना डोंगरगढ़ द्वारा हाई स्कूल डोंगरगढ़ में नशा के खिलाफ विश्व नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित निजात जनजागरण विशाल सायकल रैली कार्यक्रम में प्रेस क्लब डोंगरगढ़ जो की प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक मात्र संस्था है जिसे बेहतर रिपोर्टिंग एवं निजात के संबंधित सभी पोस्ट को प्रचार-प्रसार साथ ही पुलिस प्रशासन के सभी आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री माननीय भुनेश्वर बघेल एवं जिला राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक सर्व श्री संतोष सिंह एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ के.के. पटेल साथ ही थाना प्रभारी डोंगरगढ़ श्री सुरेंद्र स्वर्णकार,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सुदेश मेश्राम जी के द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
जिसके लिए प्रेस क्लब डोंगरगढ़ पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करता है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button