विष्णु लोधी ने जिला लोधी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी

एक शिक्षित समाज ही आज के समय में तेज़ी से विकसित हो सकता है: विष्णु लोधी

समाज में सामाजिक कुरितियों का त्याग कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा : विष्णु लोधी
खैरागढ़ –जिला लोधी समाज का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से रविवार को लोधी समाज के भवन लारा बंध खैरागढ़ में संपन्न हुआ। जिला लोधी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने जिला के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष – उत्तम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष – जोहन वर्मा, ईश्वरी वर्मा , रोहित जंघेल व गुलाब, कोषाध्यक्ष – अवध वर्मा, जिला महासचिव – नंद कुमार चंदेल , संगठन सचिव – दुष्यंत जंघेल, इन सभी ने शानदार जीत हासिल की। विष्णु लोधी ने समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों को साथ में लेकर चलने की बात कही साथ ही लोधी समाज को अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए एक होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करने की बात कही।
विष्णु लोधी ने समाज में शिक्षा व रोज़गार को बढ़ावा देने का भी आवाहन किया। विष्णु लोधी ने कहा की बेशक आधी रोटी कम खाओ पर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाओ। एक शिक्षित समाज ही आज के समय में तेज़ी से विकसित हो सकता है। विष्णु लोधी ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। विष्णु लोधी ने कहा कि समाज को सभी क्षेत्रों में और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है साथ ही समाज में सामाजिक कुरितियों का त्याग कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य भी करना होगा।
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव
खैरागढ़ से मानसिंग की रिपोर्ट*****




