खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोभा में जल संकट गहराया ।

उत्तम देवांगन की रिपोर्ट
दो सप्ताह से नल – जल योजना ढप ।

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोभा के सरपंच सचिव को हटाने जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन ।

राजनांदगांव । ग्रामीणों ने बताया कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोभा के विकास कार्यो को कराने में ग्रामीण बैठक पर बुलाने पर सरपंच सचिव आते नही है।
ग्राम खोभा में नल – जल, तालाब सौंदरीयकरण,जन्म,जाति,निवास प्रमाण पत्र जैसे समस्याओं को देखते हुये गांव में कई बार बैठक कर बुलाया गया ।
लेकिन गांव के बैठक में आते ही नही है ।
ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत खोभा के सरपंच सुबह से लेकर शाम – रात तक वह शराब के नशे में धूत रहता है ।

ग्रामीणों को अपने कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने सरपंच और सचिव के घर के चक्कर लगाना पड़ता है।
जिससे कार्य समय पर नही हो पाता है ।
ग्राम खोभा में तालाब सौंदरीयकरण ,सी.सी. रोड निर्माण, मुक्ति धाम निर्माण ,सामुदायिक भवन का भूमि पूजन हो गया है ।
कार्य कराने का काम आया हुआ है ।
इन सभी कार्यो को प्रारंभ नहीं करा रहे है ।
इसी तरह भीषण गर्मीयों के दिनों में ,ग्राम खोभा में पिछले दो सप्ताह से नल जल योजना ढप है ।
नल जल योजना बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश ।
ग्रामीण पीने के पानी के एक – एक बुंद के लिये तरस रहे है।
ग्रामीणों को पीने के पानी के लिये इधर उधर भटकना पड़ रहा है ।
गांव में कुछ हेंड पंप है ,वहां से भी पानी कम निकल रहा है ।
वार्ड वासियों को दो से तीन घंटे तक लाइन लगाकर पानी लेना पड़ता है,तब जाकर पीने का पानी मिलता है ।

ग्राम पंचायत खोभा के कई वार्डो में पीने के पानी नही मिलने से जल संकट गहराया हुआ है ।
ग्रामवासी सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली और मनमानी से परेशान है। ग्रामीणों का कहना है की सरपंच सचिव को तत्काल ग्राम पंचायत खोभा से हटाया जाये।

ग्रामीणों को रोजगार और मजदूरी नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने 26/04 /2022 को जनपद पंचायत छुरिया सी.ई.ओ. को ग्राम पंचायत खोभा के सरपंच की सिकायत को लेकर ज्ञापन सौपा गया था ।
लेकिन जनपद पंचायत सी. ई .ओ. ने ग्रामीणों को कहां कि सरपंच को अपनी गलती सुधार करने का एक माह का मौका दो ।
लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सरपंच का रवैइया जस के तस रह गई जनपद पंचायत छुरिया सी ई ओ की ओर से सरपंच पर कोई ठोस कार्यवाही नही की गई ।

ग्राम पंचायत खोभा के सरपंच – सचिव की मनमानी से परेशान ग्राम पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने 13/06/2022 को सरपंच और सचिव को पद से हटाने के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन देते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की है साथ ही उचित कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button