होलसेल कारीडोर निर्माण कराने को लेकर चेंबर ऑफ कामर्स ने कलेक्टर से की मुलाकात

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज रायगढ़ ईकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में होल सेल कारीडोर निर्माण जल्द कराए जाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पहले ही चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांग होलसेल कारीडोर पर मुहर लगा चुके हैं। जिसपर प्रदेश के सभी कलेक्टरो को इस विषय में जानकारी भी भेजी गई है।
इससे पहले भी रायगढ़ के व्यापारी और चेंबर ऑफ कामर्स की टीम ने कलेक्टर से मिलकर इस विषय में चर्चा की थी जिसके बाद होल सेल कारीडोर के लिए भूमि की तलास करने की योजना बनाई गई जिसमें कोसमनारा बाई पास रोड़ से लगी जगह को एसडीएम और नगर निगम आयुक्त सहित चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियो ने चिन्हाकित किया था। जिसमें कोसमनारा बाई पास से लगी जगह को लगभग फाइनल किया गया है।
बताया जाता है अब चुकी जगह को देखे हुए तीन चार माह से भी अधिक समय गुजर गया है तो वहीं अभी तक होल सेल कारीडोर निर्माण कार्य को चालू नही किया गया है। जिसे देखते हुए चेंबर ऑफ कामर्स की टीम ने कलेक्टर से पुनः मुलाकात कर होल सेल कारीडोर निर्माण को जल्द चालू कराए जानें को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस विषय पर गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि चेंबर ऑफ कामर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के निर्देश पर रायगढ़ इकाई ने कलेक्टर से मिलकर होलसेल कारीडोर निर्माण के विषय में चर्चा की है। वहीं चेंबर ऑफ कामर्स के महासचिव मनीष उदासी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में होलसेल कोरिडोर का निर्माण होना है। जिसमें कई जगह कार्य चालू भी किया जा रहा है वही उन्होनें बताया की रायगढ़ में भी व्यापारियो की यह मांग रही है की यहां भी जल्द से जल्द होलसेल कोरिडोर बने। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और भी मज़बूत हो सकते हैं। जिसे ध्यान में रखकर चेंबर ऑफ कामर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी और रायगढ़ ईकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर रहा है। इस विषय को लेकर पुनः कलेक्टर से मुलाकात की गई है।
चेंबर द्वारा दिए गए इस ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायगढ़ इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर संरक्षक गण संजय रतेरिया,संतोष अग्रवाल, गुरमुख दास वलेचा,पुरषोत्तम अग्रवाल प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय बंटी तरलेजा,तरुण अग्रवाल प्रदेश मंत्री द्वय नरेंद्र जुनेजा,अमित रतेरिया ,महामंत्री मनीष उदासी, कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह,प्रदीप गोयल,भरत लाल वलेचा,अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,सचिव प्रमोद अग्रवाल, मुब्ब्सिर हुसैन,डोलनारायण देवांगन , प्रांजल तमस्कर, इंदर पोपटानी, प्रचार सचिव विमल अग्रवाल , परितोष शुक्ला , उपस्थित रहे हैं।




