स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

डोंगरगांव। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में विश्व। पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला, एबीईओ जयंत साहू, प्राचार्य मनोज सोनकलिहारे आदि ने मां सरस्वती की तस्वीर। के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विभाग की प्रधान पाठिका रौशनी स्वर्णकार के बिगड़ते। पर्यावरण संतुलन के कारण, होने वाले नुकसान और संरक्षण के उपाय पर। विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कांग्रेस नेत्री सुश्री। शुक्ला ने आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप बच्चों। को बेहतर शिक्षा देंने के साथ बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने पौधे। लगाने के साथ उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस मौके पर पत्रकार धन्यकुमार जैन ने पौधरोपण के अब तक परिणाम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के बजाए ज्यादा पौधों को बचाकर पेड़ बनाने की जरूरत है। उन्होंने शौक्षिक और धार्मिक महत्व के पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा करने से लोग स्वस्फूर्त काटने के बजाए बचाने जुटेंगे। प्राचार्य श्री सोनकलीहरे ने। भी अपने विचार रखे। इस मौके पर स्कूल परिसर में पौधे भी रोपे गए। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ शामिल हुआ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button