विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

डोंगरगांव विधानसभा आज .5.जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नाथूनवागांव में राजीव युवा मितान क्लब के नेतृत्व में ग्राम से पैठू तालाब मेड़ पर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु शपथ भी लिया गया। साथ ही भविष्य में ग्राम के युवाओं के साथ मिलकर युवा मितान क्लब के माध्यम से अधिकाधिक पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा व देखरेख का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के संरक्षण भाई नवीन वर्मा,अध्यक्ष लुकेश्वर वर्मा, उपसरपंच खिलेश्वर कुर्रे, पंच भुवाल साहू, सचिव मंगला राम नारंग, मितान क्लब के सचिव मनीष बघेल, पर्यावरण संरक्षण ग्रुप से मुकेश कुमार वर्मा ,क्लब के सदस्य ज्ञानदास बंधे, बंटी वर्मा, धनराज कुर्रे, चेतन साहू, उमेश वर्मा, इंद्रेश मंडावी, हर्ष मंडावी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




