’’ONLINE TOOLS FOR TEACHING AND LEARNING’’ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 31.05.2022 को सेन्ट थॉमस कॉलेज भिलाई एवं शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के परस्पर समन्वय से ’’ONLINE TOOLS FOR TEACHING AND LEARNING’’ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विषय विषेषज्ञ के रूप में श्री लीलाधर गवेल, सहायक प्राध्यापक कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, शासकीय धनष्याम सिंह गुप्त पी.जी. कॉलेज बालोद को आंमत्रित किया गया था उन्होने ऑनआईन माध्यम से अध्ययन-अध्यापन पर उपयोग आने वाले महत्वपूर्ण विधाओ जैसे गूगल मीट, गूगल क्लास रूम आदि पर सविस्तार जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन सेन्ट थॉमस कॉलेज भिलाई की प्राध्यापिका श्रीमती प्रीति जैन ने किया। डॉ. सूजा वर्गीस, प्राध्यापक कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, सेन्ट थॉमस कॉलेज भिलाई ने उपस्थित प्राध्यापको, प्राचार्य तथा छात्र/छात्राओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम को शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव की प्राचार्य डॉ.(श्रीमती) बी.एन.मेश्राम तथा सेन्ट थॉमस कॉलेज भिलाई के प्राचार्य डॉ. एम.जी. रॉयमोन ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव की कम्प्यूटर विज्ञान प्राध्यापिका श्रीमती स्वाति चौहान के साथ-साथ महाविद्यालय के बी.एस.सी कम्प्यूटर विज्ञान डी.सी.ए. तथा पी.जी.डी.सी.ए. के लगभग 50 विद्यार्थी जुड़े थे।
कार्यक्रम के अन्त में शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सी.के. साहू ने विषय विषेषज्ञ, सभी प्राध्यापको तथा विद्यार्थियों का दोनो महाविद्यालयो की ओर से ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button