अवैध शराब बिक्री पकड़ा गया एक युवक ।
सक्त भरोसा सक्त कार्यवाही ।
अपने पान ठेला के आड़ में लोगो को शराब बेचता था ।
पृथक से आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट **थाना डोंगरगांव पुलिस – श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह राजनांदगांव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार मानपुर एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे अं0चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर , के नेतृत्व मे अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए चलाये जा रहे अभियान चलाया जा रहा है । इसी बीच जरिये मुखबीर फोन से सूचना मिला कि हेमराज अपने चखना दुकान मे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एंव गवाहन के हेमराज के ठेला-दुकान की घेराबंदी कर तलाशी लेने पर हेमराज के पास से एक पीला-केशरिया रंग थैला मे 12 पौवा बांम्बे गोवा विस्की, प्रत्येक मे 180 एमएल भरा हुआ व बिक्री रकम 260/- रूपये मिला हेमराज को पुरा नाम पता पुछने पर अपना नाम-पता हेमराज साहू पिता घनश्याम साहू उम्र- 23 साल,निवासी- करेठी,थाना डोंगरगांव,जिला राजनांदगांव,बताया । अवैध रूप से शराब रखने के संबंध में कोई कागजात पेश नही करने एंव आरोपी का कृत्य धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 244/2022 कायम कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था । बाद आरोपी द्वारा गांव में मेरे खिलाफ पुलिस को सूचना दिये हो कहकर लोगो को गाली गालैच करने की सूचना मिलने पर पृथक से आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते जेल भेजा गया । थाना प्रभारी भा0पु0से0 श्री मयंक गुर्जर के नेतृत्व में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




