जनपद पंचायत छुरिया में सरपंचों का एक दिवसीय धरना

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***
मनरेगा की लगभग चार करोड़ की राशि लंबित
सरपंच डूबे कर्ज में
आज सरपंच संघ छुरियां के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें शासन की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत खाद्य बनाने हेतु वर्मी टांका निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार हेतु महिला सेड निर्माण, शव दाह संस्कार हेतु मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय, बच्चों के पढ़ाई एवं सुपोषण कार्यक्रम हेतु आंगनवाड़ी भवन निर्माण, कुकुट पालन हेतु से ड एवं विभिन्न निर्माण कार्य कार्य एजेंसी सरपंचों के द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को देखते हुए करवाया गया। किंतु शासन के व्यवस्था के आधार पर आज पर्यंत तक उक्त निर्माण कार्यों का लगभग तीन से चार करोड़ की राशि जनपद पंचायत छुरियां का अप्राप्य है जिसके कारण आज समस्त सरपंच कर्ज में डूब चुके हैं एवं समस्त सरपंचों की स्थिति दुख से दुभर हो चुकी है इस संबंध में सरपंच संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने बताया की ग्राम पंचायत का व्यवस्था 15 वे वित्त से लेकर के मनरेगा की राशि एवं अन्य विभिन्न योजनाओं की राशि लंबित होने के कारण आज समस्त सरपंच कर्ज में डूब चुके हैं। आज इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ शासन है क्योंकि शासन की ही व्यवस्था के अनुरूप हम सरपंचों का मटेरियल भुगतान की राशि आज पर्यंत तक लंबित है जिसके लिए मैटेरियल सप्लायर, दुकानदार हार्डवेयर दुकानदार अन्य समस्त दुकानदार एवं सरपंचों के मध्य मतभेद पैदा हो रही है। आज समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच ग्राम पंचायतों में विकास करने के लिए करबद्ध मेहनत कर रही है किंतु शासन व जनपद पंचायत छूरीयां के अधिकारी कर्मचारी समय पर भुगतान ना कर लिया भुगतान की प्रक्रिया को ना कर गुमसुम बैठी हुई है जिसके एवज में समस्त सरपंचों ने जनपद पंचायत छुरियां के सामने अपना दुख व्यक्त किया।
भुगतान नहीं होने कि स्थिति में सड़क की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे उक्त धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र साहू अध्यक्ष सरपंच संघ छुरिया उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि राम गुलाल घावदे, श्रीमती सारिका मनीष जैन, श्री घनश्याम साहू,श्री हाउस लाल साहू, सचिव श्री रुकुम पांडे, प्रवक्ता श्रीमती पूनम सुरेश शर्मा, किशोर टेमरे, मीडिया प्रभारी श्री अतीष कुमार सिन्हा, श्री रेवाराम लाडेकर, श्री कमलेश यादव, श्री भुनेश्वर चंद्रवंशी, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती दुर्गा महा नदियां, श्रीमती मधुरा रावते, श्री थानसिंह, श्री प्रताप गावड़े एवं अन्य समस्त 118 ग्राम पंचायतों के सरपंच गण उपस्थित थे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button