एक प्रोफेसर की अज्ञात कारणों से मृत हालात में शव मिला ।
मृत्यु कूलर में आ रहे करेंट से चिपकने की शंका है ।

- मृतक प्रोफेसर एस0 कुमार गौर पिता विशाल गौर उम्र 42 साल निवासी इल्लीराजहरा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बिटाल के निवासी है ।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**थाना डोंगरगांव पुलिस – दिनांक 23.05.22 थाना डोंगरगांव को मर्ग होने की सूचना मिली कि नगर के जेन्टस क्लब मैदान के समीप वैष्णव चाल में निवासरत एक प्रोफेसर की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई है . खबर मिलते ही मौके पर थाना डोंगरगांव पुलिस की टीम व स्वास्थ्य विभाग को टीम भी पहुंची थी . मौके पर थाना डोंगरगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सारी वस्तुस्थिति की जानकारी मिली कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और उनका शरीर सिर के बल कूलर में टिका हुआ था . साथ ही जमीन में ब्लीडिंग दिख रहा था . मृतक का नाम प्रोफेसर एस0 कुमार गौर पिता विशाल गौर उम्र 42 साल निवासी इल्लीराजहरा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बिटाल के निवासी है । वर्तमान में छुरिया कॉलेज में प्रोपेसर के पद पर पदस्थ है , जिसके बाद इसकी जानकारी एसडीएम हितेश पिस्दा को मिली और उन्होंने तत्काल पुलिस व डॉक्टर की टीम को घटना स्थल पर भेजा और स्वयं भी घटना स्थल पर पहुंचे वस्तुस्थिति को देखने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि उक्त प्रोफेसर की मृत्यु कूलर में आ रहे करेंट से चिपकने के चलते हुई होगी । और काफी दूर तक गंध फैली हुई थी , जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत दो दिवस पूर्व हुई होगी . मौके पर पुलिस ने डॉग स्कॉट एवं फारेंसिक टीम को तलब किया है , मृतक की परिजन की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही किया गया । शव पी0एम0 हेतु शास0 अस्प0 डोंगरगावं भेजा गया । डॉक्टर द्वारा शव का पी0एम0 न कर मेडिकल कॉलेज पेन्ड्री पी0एम0 हेतु रिफर किया गया है । पी0एम0 रिपोर्ट प्राप्त होने पर मृतक के मृत्यु के संबंध में खुलासा होगा । मामले में थाना डोंगरगांव में मर्ग क्र0 44/2022 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच में लिया है .
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




