दतरेंगाटोला में नदिया में पचरीकरण कार्य का भूमिपूजन **

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पठानढोडगी के आश्रित ग्राम दतरेंगाटोला में नदिया में पचरीकरण निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीता घासी साहू राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष के आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिथियों को तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया।


सभा को संबोधित करते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने माननीय नरेंद्र मोदी जी कृत संकल्पित है उनके अनेक योजनाओ का लाभ जनता को मिले इसके लिए अथक प्रयास रहती है लेकिन राज्य सरकार में बैठे कांग्रेस के भूपेश सरकार ने केंद्र की अनेक योजनाओं को बंद कर दी है जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास जैसे योजना से ग्रामीणों को वंचित होना पड़ा है ऐसी सरकार को आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है।उन्होंने आगे कहा कि किसानों को खाद बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है सोसाटीईओ मे किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। न्याय योजना के पिछले वर्ष की अंतिम किस्त की राशि में 30 से 35 प्रतिशत कटौती करके किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है भूपेश बघेल की सरकार जो कि न्याय युक्त नहीं है।


जनपद प्रतिनिधि महेश चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के मांग के अनुरूप जनपद निधि से श्मशान घाट में बोरिंग की खुदाई कार्य किया गया है जो चालू हो गया है।ग्राम के अन्य मांगो को भी पूरा किया जाएगा।
मनोज निषाद ग्राम पंचायत सरपंच ने जिला पंचायत अध्यक्ष को विभिन्न कार्यों का मांग पत्र सौंपते हुए संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के मांग के अनुरूप नदिया में पचरीकरण निर्माण कार्य के लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई जिसका आज भूमि पूजन हुआ इसके लिए समस्त पंचायत परिवार एवं ग्रामीण जनो ने जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर पचरी करण निर्माण कार्य का शुभांरभ किया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू, महेश चंद्रवंशी जनपद प्रतिनिधि, मनोज कुमार निषाद ग्राम पंचायत सरपंच, केशव राम निषाद उपसरपंच, पंचगण श्रीमती मंजू कंवर, सुखबती बाई पटेल, पूजा श्रीवास्तव ,कमला बाई कंवर, लगनी बाई, सुमन कंवर, राधाबाई कंवर, मंदराजी कंवर, मदन लाल चंद्रवंशी, सुखतीन बाई ,गीता बाई साहू, हेमलता कंवर, बिसन बाई, रेवाराम साहू, चम्पा बाई ,शंकर लाल पटेल, नेतराम कंवर ग्राम पटेल, जोहन पटेल, यु राम कंवर, किसुन् साहू, धन सिंग् साहू, उदे राम कंवर, ईश्वर लाल, ताजूराम कंवर, बिजे राम कंवर, अनूक राम कंवर, रेवाराम साहू ,मेघनाथ चंद्रवंशी,राजा राम साहू,शिवलाल कंवर,सुभाष कंवर एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button