जिला भाजपा किसान मोर्चा ने कुमरदा मंडल में किया धरना प्रदर्शन


देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा एवम जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के आव्हान पर जिले के कुमरदा मंडल के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुमरदा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने किसानों के 9 सूत्रीय मांगो को लेकर सोसायटी में खाद बीज को लेकर तत्काल व्यवस्था किया जाए ,गुणवत्ताविहीन वर्मी कम्पोस्ट खाद खरीदने की अनिवार्यता समाप्त किया जाए सोसायटी में धान बीज के साथ दलहन तिलहन उपलब्ध किया जाए किसानों का दो वर्ष की बोनस अपने वचन पत्र में किये गए वादे के अनुसार तत्काल दिया जाए,खरीफ फसल धान के जगह दलहन तिलहन की फसल बोने के एवज में 1000 प्रति क्विंटल भुगतान राजीव ग़ांधी न्याय योजना के तहत तत्काल किया जाए इसी बीच मे गोपाल साहू ने उदबोधन के रूप में किसानों की बात रखी जिसमे धान की बचत चौथी क़िस्त की राशि 30 से 40% काटा गया है उसको तत्काल दिया जाए अनिरुद्ध चंद्राकर ने भी गुणवत्ताविहीन कंपोस्ट खाद बाध्यता खत्म किया जाए इसी बात को रखा कंशु यादव ने भी 2 वर्षो की किसानों की बोनस अपने वचन पत्र के वादे के हिसाब से तत्काल दिया जाए इसमें मुख्य रूप से जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हीरेंद्र साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमरदा गोपाल साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्राकर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य कंशु यादव, महामंत्री भाजपा मंडल कुमरदा नूनकरण भुआर्य, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा हृदयराम देवांगन,वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता हिरासिंह सेन,चमारराय साहू,उपसरपंच ग्राम पंचायत कुमरदा गंसु कोलियारे, भाजयुमो महामंत्री एसकुमार कौशिक, सायबर विस्तारक नवीन कुमार साहू ,वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण साहू, नरसिंह साहू, दीपक उर्वशा,छबील साहू, गोवर्धन रावटे, राजेश यादव ,चैनदास साहू ,भोलाराम कोलियारे,सुंदर लाल रावटे,एवम अन्य किसान जन उपस्थित थेl