चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई ने लैलूंगा में आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण किया

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स अब अपना विस्तार लगातार कर रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रत्येक जिले के तहसील स्तर पर जाकर वहां के सदस्यो को आजीवान सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण कर रहे हैं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स की नई टीम व्यापारियों की हक की लड़ाई लड़ रही है। चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में नई टीम काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के निर्देश पर चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

विदित हो कि रायगढ़ इकाई ने जिला के लैलूंगा ब्लाक में जाकर वहा के व्यापारियों से मुलाकात की है जिसमें उन्होनें आठ माह के अंदर किए गए कार्यों की रूप रेखा बताई। इस दौरान चेंबर ऑफ कामर्स के जिला अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने व्यापारियो से खुले दिल से चर्चा करते हुए जिले में जल्द बनने जा रहा होल सेल कारीडोर की जानकारी प्रदान की है। तो वहीं चेंबर ऑफ कामर्स महामंत्री मनीष उदासी ने व्यापारियो से चर्चा करते हुए कहा चेंबर ऑफ कामर्स की टीम लगातार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। कहा प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कामर्स पहले से और अधिक मजबूत और सक्रिय हो गया है। ज्ञात हो कि चेंबर ऑफ कामर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के दिशा निर्देश पर रायगढ़ इकाई की टीम लैलूंगा गई हुई थी जहां चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में व्यापारी मनीष मित्तल के निवास में एक बैठक आहूत की गई जिसमें लैलुंगा के कई व्यापारियो के साथ रायगढ़ इकाई ने संगठन की जानकारी देते हुए
व्यापारियों को आजीवन
सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण किया है। वहीं चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई की टीम ने लैलूंगा के सभी व्यापारियों को भव्य स्वागत हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, चेंबर ऑफ कामर्स सलाहकार संतोष अग्रवाल, महामंत्री मनीष उदासी , उपाध्यक्ष भरत वलेचा, अविषेक अग्रवाल , परितोष शुक्ला की उपस्थिति रही हैं।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button