नगर पंचायत डोंगरगांव के द्वारा नल कनेक्शन काटने के बाद पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में पानी के लिए हाहाकार

जल कर का पुराना बकाया भुगतान करने एक सप्ताह होने के बाद भी नहीं जोड़ा गया अधिकारी कर्मचारी पानी के लिए हलाकान

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट ***नगर पंचायत डोंगरगांव के द्वारा बकाया वसूली करने के लिए पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव का नल कनेक्शन कटवा दिया था जिसे 10 मई को अस्पताल विभाग के द्वारा 5040 रूपये भुगतान कर दिया है और नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भुगतान करने के बाद अवगत कराते हुए नल कनेक्शन जोड़ने के लिए निवेदन किया गया लेकिन एक सप्ताह बाद भी किसी भी प्रकार से प्रतिक्रिया व जवाब नहीं मिलने पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में नगर पंचायत डोंगरगांव में धावा बोलते हुए नल कनेक्शन जोड़कर जल आपूर्ति करने की लिए मांग करने नगर पंचायत पहुंचे थे वहां नगर पंचायत सीएमओ आर बी तिवारी कार्यालय में नहीं मिले ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव के अधिकारी कर्मचारी ने बताया कि

हम लोग इस भीषण गर्मी में लगातार एक सप्ताह से पीने के पानी के लिए बुंद बुंद के लिए तरस रहे हैं हमारे यहां आने वाले कोविड टिकाकरण हितग्राही, मातृत्व शिशु स्वास्थ्य संरक्षण के इलाज के लिए आने वाले हितग्राहियों को पीने के पानी के लिए जुझ रहे हैं अगर एक दो दिनों में पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य को बाधित कर रोड़ पर उतरने की चेतावनी दी है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button