महापौर ने विधायक समर्थित पार्षदो को एम आई सी से बाहर का रास्ता दिखाया

कांग्रेस की व्यापत गुटबाज़ी का खामियाजा से रायगढ़ शहर का विकास बाधित होगा:- सुभाष पाण्डेय

रायगढ़;- नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने निगम के महापौर जानकी काटजू के द्वारा निगम के तीन एम आई सी सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाकर विधायक प्रकाश नायक को चुनोती दी है !
निगम के अन्य चार एम आई सी सदस्यों के द्वारा निकाले गए सदस्यों के समर्थन में इस्तीफा दिए जाने को कांग्रेस में व्यापत गुटबाज़ी दर्शाता है,विगत डेढ़ वर्षो से निगम के कामकाज में विधायक के अनावश्यक हस्तक्षेप से रायगढ़ का विकास कार्य प्रभावित हुआ,विगत डेढ़ वर्षो में तीन आयुक्त नगर निगम के बदले गए नगर निगम के महापौर,सभापति एवम एम आई सी सदस्यों के मध्य गम्भीर मतभेद होने की वजह से रायगढ़ नगर की पूर्ववर्ती सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाये अमृत मिशन,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट,प्रधानमंत्री आवास योजना का आबंटन,सड़को का गुणवक्ता पूर्ण विकास एवम अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए है!
महापौर के द्वारा संबलपुरी गौठान योजना में भी विधायक के हस्तक्षेप को असहज महसूस किया गया था,पूर्व सभापति ने कहा कि वर्तमान में नगर की कांग्रेसी सरकार गम्भीर राजनैतिक संकट में है जिससे नगर निगम के सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button