प्रमोद कुमार साहू राजीव युवा मितान क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**
डोंगरगांव= छत्तीसगढ़ शासन अनेक जनकल्याणकारी कार्यो का संपादन कर रही है इन्ही कार्यो को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में राजीव युवा मितान क्लब के गठन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य गांव में खेल,सांस्कृतिक,सामाजिक व शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विभिन्न जागरूकता संबंधित कार्यो में युवाओं को आगे लाना है,राजीव युवा मितान क्लब में शामिल होने हेतु इच्छुक युवा व युवतियों से पंचायतवार आवेदन आमंत्रित कराया गया था व प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से नियत अनुपात में पंचायतवार सदस्यों का चयन हुआ है इसी क्रम में ग्राम माथल डबरी मे भी राजीव युवा मितान क्लब के गठन हुआ जिसमें कुल 37 सदस्य है जिसमे प्रमोद कुमार साहू को सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चुना गया ,उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र पटेल व हिरदेश्वर यादव,सचिव पद पर सोमित साहू,सहसचिव पद में फणेश्वर मेरिया कोषाध्यछ है,निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रमोद कुमार साहू को ग्राम के सरपंच श्री मयंक यदु लखन,पटेल रामचंद , विवेकानंद यदु प्रेम सिन्हा पुखराज साहू जगदेव यादव अनिता भोइर राजकुमार भोईर सहित क्लब के सदस्यों व ग्रामवासियों ने बधाई दी है।




