नौकरी लगाने, लोन निकलवा देने का झांसा देकर दजर्नभर से अधिक लोगों से ठगी….

शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी को की गिरफ्तार…. *दिनांक 23/07/21* को शिकायतकर्ता श्रीमती उत्तरा चौहान पति रामकुमार चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन लामीदरहा, थाना चक्रधरनगर भजनडीपा जूटमिल में रहने वाले मोहित राम चौहान के विरूद्ध आवेदन लेकर थाने पहुंची । शिकायतकर्ता बताई कि दो साल पहले मोहित राम चौहान 50,00,000 लोन निकाल देने या नौकरी लगा देने का झांसा देकर लगभग 17 लोगों से 10,000-15,000 रूपये रकम लिया गया है पर पर्यंत तक न ही लोन निकलवा पाया और न ही किसी व्यक्ति को नौकरी दिलाया पाया है । इस तरह मोहित राम चौहान भोले-भाले लोगों को आए दिन ठगते आ रहा है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह आवेदन की सत्यता जानने थाने से सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय व आरक्षक विक्कु सिंह को जांच के लिये रवाना किये । जांचकर्ता अधिकारी एएसआई प्रकाश नारायण पांडे को मोहित राम चौहान द्वारा 16 लोगों को नौकरी लगाने वाला लोन निकलवा देने के एवज *2,55,000 रूपये* की ठगी करना प्रथम दृष्टिया पता चला है । शिकायतकर्ता श्रीमती उत्तरा चौहान के आवेदन पर आज दिनांक 24/07/2021 को अप.क्र. 431/2021 धारा 420 भादवि कायम कर आरोपी *मोहित राम चौहान पिता दयाल चौहान उम्र 55 वर्ष निवासी भजनडीपा राजीवनगर जूटमिल थाना कोतवाली* को तत्काल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button