एटीएम मशीन में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 03 आरोपी पुलिस गिरफ्त में


पुलिस की तत्परता एंव ग्रामीण की सजगता से एटीएम मशीन चोरी होने से बचा ।
मुखौटा लगाकर बड़ी घटना को देने के फिराक में था आरोपीगण ।

थाना डोंगरगांव पुलिस – दिनांक 01.05.2022 के रात्रि में प्रार्थी दिनेश साहू पिता हेमराय साहू,उम्र- 52 साल निवासी- ग्राम अर्जुनी,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मकान के एक कमरा, व्यवसायिक परिसर मे लगे इंडिया वन एटीएम कंपनी को रात्रि करीबन 02.00 बजे, शटर तोड़ने की आवाज आने पर प्रार्थी उठकर देखा जिसकी आवाज सुनकर अज्ञात चोर को पता चलने पर वह से गाड़ी लेकर भाग गये एंव प्रार्थी द्वारा एटीएम के शटर को जाकर देखा तो ताला टुटा एंव मौके पर मुखौटा , दस्ताना , पना , पेचकस इत्यादी औजार है कि सूचना डायल 112 को सूचना दिया डायल । सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया । जिस पर तत्काल कार्यवाही एवं अज्ञात आरोपियो को पकड़ने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह राजनांदगांव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार मानपुर एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे अं0चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर , निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व मे डायल 112 वाहन के कर्मचारी एंव थाना डोंगरगांव के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा रात्रि में ही चोरो की फरार होने के पूर्व आसपास क्षेत्र को कवर करते हुए चारो ओर से घेराबंदी किया गया । घेराबंदी दौरान एक नाबालिंग सहित 03 आरोपियो को पकड़ा गया । पकड़े गये आरोपी 1. जितेन्द्र कुमार कोलियारा पिता जागेश्वर कोलियारा,उम्र-18 साल 01 माह, 2. डेमनलाल कोलियारा पिता उदेयराम कोलिया रा उम्र- 22 साल दोनो निवासी- ग्राम रूपाकाठी,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को पुछाताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया । जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाता है । एंव विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षात्मक अभिरक्षा में लिया गया । थाना प्रभारी भा0पु0से0 श्री मयंक गुर्जर के नेतृत्व में सक्त भरोसा सक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button