प्रदेश सरकार के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन आंदोलन सार्वजनिक कार्यक्रम को रोकने अनुमति की साजिश – शिव वर्मा

राजनांदगांव जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आंदोलन सार्वजनिक कार्यक्रम को रोकने सरकार अब अनुमति की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेश प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जो 36 बिंदु में घोषणा पत्र तैयार किया था और गंगाजल को लेकर पूरे प्रदेश में घूम घूम कर जनता से अपील किया था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइए यह सभी घोषणा 10 दिन के अंदर पूरा किया जाएगा प्रदेश की जनता ने थोक के भाव में कांग्रेस विधायक बनाएं परंतु सरकार में बैठते ही सरकार के सुर बदल गए तथा जनता से किए गए वादे भूल गए और जनता को ठेंगा दिखा दिया। उनके घोषणा पत्र में किए गए वादों को याद दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं वही सरकार समझ गए कि इसे नहीं रोका गया तो दूसरी बार सरकार नहीं बनेगी इसलिए सरकार ने कर्मचारियों के साथ भाजपा के धरना प्रदर्शन आंदोलन सार्वजनिक कार्य को रोकने अनुमति की बात कर रहे हैं
उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनाने के लिए शिक्षित बेरोजगार को हर महीने 2500 रुपया निराश्रित पेंशन धारियों को 1000,1500 रुपया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को परमानेंट करने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ, किसानों को 2 साल का बोनस, वन भूमि में रहनेवाले लोगों को स्थाई पट्टा झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाले सभी परिवारों को 30 साल का स्थाई पट्टा प्रदान करना लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आंदोलन कर रहे हैं। स्कूल सफाई कर्मचारी, मध्यान भोजन काम करने वाले यह भी लंबे समय से आंदोलन कर रहे वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सरकार की वादाखिलाफी को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन सार्वजनिक कार्यक्रम कर के इस प्रदेश सरकार उनके द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र को याद दिलाने का काम कर रहे तो प्रदेश सरकार को तकलीफ होना चालू हो गया आज पूरे प्रदेश में चारों तरफ ध्यान का प्रदर्शन आंदोलन चक्का जाम सरकार के खिलाफ चल रहे उसे रोकने के लिए सरकार अनुमति की बात कर रहे है वर्मा ने कहा की प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रहे है। नरवा गरवा की सरकार पूरी तरह गोबर में फंसे हुए हैं। अब छत्तीसगढ़ जनता की निगाहें भाजपा के कमल फूल पर टिकी हुई है 2023 भाजपा फिर से प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट******




