डायल 112 वाहन को मिला मॉडल कीट ।



ग्राम बड़भूम मे निजात कार्यक्रम कर ग्रामीणो को नशा के दुष्परिणामो से सावधान किया गया ।

IPS – मयंक गुर्जर ने पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाकर दिया नया संदेश दिया ।

डॉयल 112 के कर्मचारी ने पेट्रोल डालकर मरने वाले को बचाया ।

थाना डोंगरगांव पुलिस – श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी श्री अर्जुन कुर्रे, के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर, निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व मे डायल 112 वाहन को मॉडल कीट प्रदाय की गई जिससे लोगो को समय पर प्राथमिक उपचार कर राहत दी जा सके जिस पर कर्मचारी द्वारा प्रशिक्षण भी प्राप्त किया एंव आज दिनांक 22.04.2022 को थाना डोंगरगांव बीट क्र0 – 04 मे सउनि0 धनेश्वर साहू, सउिन0 विजय साहू द्वारा ग्राम बड़भूम, पांगरीकला मे सामुदायिक पुलिसिंग एवं नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात के तहत ग्रामीणो को गांजा/ड्रग्स/सिलोशन/सीरिंज से होने वाले दुष्परिणामो से सावधान किया गया साथ ही ऑनलाईन सायबर फ्रॉड से बचने के उपायों एवं यातायात नियमों के संबंध में बताया गया एवं अपराधिक घटना की जानाकरी डोंगरगांव पुलिस को सूचना देने की बात कही गई साथ ही पृथ्वी दिवस के अवसर पर भा0पु0से0 मयंक गुर्जर द्वारा थाना परिसर में पेड़ लगाकर मेसेज दिया कि हमारी पर्यावरण के लिए पेड़ पौधा किताना महत्वपूर्ण है । हमारी इस प्रकार की प्रयास से हम आगे पीढी को खूबसूरत पर्यावरण देकर जायेंगे । हर एक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए जिससे मिट्टी की क्षमता एंव गुणवत्ता बनी रहे । इसी क्रम मे डायल 112 वाहन को C- 4 से सूचना मिला ग्राम मनहोरा निवासी राम बिलास साहू द्वारा पति- पत्नी की विवाद को लेकर अपने आप के उपर मिट्टी तेल डालकर मारने के लिए आग लगाने वाले है कि सूचना पर तत्ताल डायल 112 मे पदस्थ पुलिस आर0 क्र0 804 सगनु निषाद एवं वाहन चालक नितिन पांडे क्र0 568 द्वारा मामले की गंभीरता को लेते हुए तुरंत मौके पर जाकर राम बिलास साहू को तत्काल डायल 112 वाहन में बैठाकर प्राथमिक उपचार हेतु शास0 अस्प0 डोंगरगांव लाकर भर्ती किया गया । भर्ती बाद मुतर्जर राम बिलास साहू का तत्काल ईलाज किया गया जो अभी स्वस्थ्य है । रामबिलास नेताम के परिवार जन से पुलिस को सह धन्यवाद किया ।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट******




