फर्जी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन—–

रायपुर.के देवपुरी इलाके में संचालित साईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज नाम की शैक्षणिक संस्थान में
गुरुवार को छात्रों और छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने छात्र नेताओं की मौजूदगी मे फर्जी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ टिकरापारा थाना में मामले की जांच करने और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

यह है पूरा मामला

छात्रों ने टिकरापारा पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि शहडोल के रामचंद्र पैरामेडिकल कॉलेज ने साईनाथ पैरामेडिकल संस्था के संचालक नरेंद्र पांडे को देवपुरी में एडमिशन सेंटर चलाने की अनुमति दी थी। साईनाथ पैरामेडिकल संस्था के संचालक यहां वर्ष 2016 मे सेंटर चलाने के बजाए कॉलेज का संचालन कर रहे हैं। बीते तीन सालों से कॉलेजों में इम्तहान नहीं हुआ है। इम्तहान के लिए जब बोलते हैं, तो संचालक कैरियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं। छात्रों ने टिकरापारा पुलिस और स्वास्थ्य

मंत्री से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

छात्र ने साईनाथ पैरामेडिकल संस्था के संचालक की शिकायत एनएसयूआई स्टेट वाइस प्रेसीडेंट भावेश शुक्ला और अजीत जोगी

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू से की थी। छात्रों की शिकायत के बाद भावेश ने छात्रों के साथ मिलकर टिकरापारा थाना में और प्रदीप ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश चौधरी को शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिला है।

छात्र बना रहे दबाव

छात्रों की शिकायत के बाद न्यूज़ इनने साईनाथ पैरामेडिकल संस्था के संचालक नरेंद्र पांडे से चर्चा की। नरेंद्र पांडे से चर्चा के दौरान कहा कि रामचंद्र पैरामेडिकल कॉलेज मध्यप्रदेश का कॉलेज है। कॉलेज मध्यप्रदेश शासन के अधीन है और कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट में केस चलने की वजह से बीते तीन सालों से परीक्षा नहीं हो रही है। कोर्ट में सोमवार को सुनवाई है और निर्णय आने वाला है। निर्णय आते ही जैसे परीक्षा का निर्देश जारी किया जाएगा, वैसी ही हम छात्रों की परीक्षा ले लेंगे। छात्र और छात्र नेताओं ने तीन दिन पहले संपर्क किया था, तो परीक्षा ऑनलाइन करवाने और पास कराने की गारंटी मांग रहे थे। हमने मना किया तो पुलिस के पास जाने की बात कहने लगे। मैंने पुलिस को भी पूछताछ में यह जानकारी दे दी है।

। छात्रों की शिकायत मिली है। कॉलेज प्रबंधन से उनका पक्ष भी जाना है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजेश चौधरी, सीएसपी, पुरानी बस्ती

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button