कांग्रेस जो कहती है वो करती है भाजपा के कुशासन का बदला है यह जीत—–महेंद्र यादव

राजनादगांवखैरागढ़ उपचुनाव मे भाजपा पर कांग्रेस की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन का प्रतिशोध लेना शुरू कर चुकी है । डाक्टर रमन ने अपने पूरे कार्यकाल में जनता का केवल शोषण किया और खुद का खजाना भरते रहे। कांग्रेस ने उन गड्ढों को ना सिर्फ भरने का प्रयास किया बल्कि प्रदेश भर के उन लोगों को चिटफंड में डूबे पैसे भी वापस दिलाये जो भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में लुटे गए थे। कांग्रेस की यशोदा नीलाम्बर वर्मा के बड़े अंतर से खैरागढ़ चुनाव जितने के बाद प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री व् जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने एक प्रेस विग्यप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस की यह जीत सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के ऊपर जनता का विश्वास दर्शाती है। उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दे कर खैरागढ़ की जनता ने बता दिया है कि भूपेश है तो भरोसा है। वर्षों पुरानी जिले की मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्र कुछ घंटों में पूरा कर के यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है
महेंद्र यादव ने भाजपा को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने तमाम केंद्रीय नेताओं का सहारा उपचुनाव में लिया लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अकेले अपने दम पर लगातार आमसभा कर के कांग्रेस को जीत दिलाई । भाजपा ने ही इस चुनाव को सेमीफाइनल कहा था और सेमीफाइनल में वो बुराई तरह से हार गई है और आने वाले फाइनल में भी भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट******

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button