भाजपा ने सत्ता में रहते हुए जन विरोधी नीतियों को गले लगाया और सत्ता से सड़क तक आ जाने के बाद भी वह जनता की खुशहाली की योजनाओं का विरोध कर रही है : सैय्यद अफजल


राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के माध्यम से जनता कांग्रेस के 71वें विधायक के चुनाव के साथ ही विकास का एक नया अध्याय लिखने जा रही है।
खैरागढ़ में जिला बनने के बाद बहुत जल्द बैठेगा प्रशासनिक ढांचा और मिलेगी लोगों को जिले की सुविधाएं
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा कर रही है, क्योंकि खैरागढ़ की जनता को मालूम है कि कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है। भाजपा राजनीतिक दल के रूप में खैरागढ़ की जनता से कुछ भी वादा करने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि 15 साल तक सरकार में रहने के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी घोषणा-पत्र को जनता से वादाखिलाफी का दस्तावेज बना रखा था, इसलिए भाजपा घोषणा पत्र जारी करने का भी साहस नहीं दिखा पा रही है।

श्री अफजल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को पवित्र ग्रंथ की तरह माथे से लगाकर सारे के सारे वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई और आधे कार्यकाल में ही 90 प्रतिशत वादे पूरे करके जनता का विश्वास जीता। अब खैरागढ़ जिला बनने जा रहा है, तो भाजपा के रमन सिंह से लेकर विष्णुदेव साय तक इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा का यह विरोध खैरागढ़ की जनता की उम्मीदों का विरोध है। खैरागढ़ की बेहतरी का विरोध है। भाजपा नहीं चाहती कि खैरागढ़ की जनता को राहत मिले और खैरागढ़ जिला बने। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांवए, कस्बे का विकास हो। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए जन विरोधी नीतियों को गले लगाया और सत्ता से सड़क तक आ जाने के बाद भी वह जनता की खुशहाली की योजनाओं का विरोध कर रही है। कांग्रेस की भूपेश सरकार जनता को राहत दे रही है और भाजपा जनता को आहत कर रही है।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button