बचाओ, बचाओ, बचाओ हम वृक्षों को बचाओ

सरायपाली एक तरफ शासन पर्यावरण को बढ़ावा दे रही है तो दूसरी तरफ जो चाहे जहां चाहे हरे भरे बड़े-बड़े पेड़ों को बिना किसी अनुमति के द्वारा काट दिया जा रहा है। ऐसे हरे वृक्षों को काटने वाले लोगों के ऊपर विभाग पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिस कारण दिनोंदिन पर्यावरण को बचाने के स्थान पर पर्यावरण को उजाड़ा जा रहा है। इसी प्रकार से आज पुलिस थाना सरायपाली के बाउंड्री के अंदर लगे बड़े-बड़े विशाल वृक्ष को पुलिस विभाग के द्वारा बड़े बेरहमी से कटवाया जा रहा है। जबकि इन पेड़ों को वृक्षारोपण के तहत कई वर्ष पहले लगवाया गया था। लेकिन आज के तारीख में हर एक विशाल वृक्षों को बिना किसी विभाग के अनुमति के बड़े बेरहमी से काट दिया जा रहा है। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन पेड़ों को काटते देखकर लोगों के मन में भारी रोष है, लेकिन मामला पुलिस विभाग का है। इस करके कोई भी अखबार का संवाददाता, वीडियो चैनल वाले, ऐसे समाचारों को प्रकाशन नहीं कर रहे हैं। राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि तत्काल इस प्रकार के विशाल पेड़ों को काटने से बचाया जाए और काटे गए सभी पेड़ों के हुडको जांच करते हुए पेड़ काटने वाले पुलिस विभाग पर कार्यवाही करें। क्योंकि इन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए इस प्रकार के बड़े-बड़े विशाल पेड़ों को बिना किसी अनुमति के द्वारा कटवाया जा रहा है। आखिर यह पेड़ से पुलिस विभाग को क्या तकलीफ थी? जो बिना किसी अनुमति के इस प्रकार के विशाल वृक्ष को खुलेआम कटवाया जा रहा है। समय रहते यदि कोई भी विभाग इन पर कार्यवाही नहीं करती है तो आने वाले दिन में नगर के तमाम पेड़ इसी प्रकार से काटे जा सकते हैं। वैसे तो इन पेड़ों की देखरेख करने का जिम्मा नगर पालिका की है। लेकिन नगरपालिका भी ऐसे अवैध पेड़ काटने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं करता है। इसी कारण पूर्व में भी नगर के रोड किनारे लगे बड़े-बड़े विशाल वृक्ष को खुलेआम काटा जा रहा है। जिन पर कार्यवाही नहीं होने के कारण आज के दिन पुलिस विभाग के बाउंड्री के अंदर भी इसी प्रकार के विशाल वृक्ष बिना किसी दर्द है कि काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण को हानि हो रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आने वाले पर्यावरण दिवस पर पुलिस विभाग इन काटे गए विशाल वृक्ष के स्थान पर उधर वृक्षारोपण करके शासन को दिखाएं कहीं ऐसी योजना तो नहीं। आगे की जानकारी के लिए इंतजार कीजिए
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सेन
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




