स्कूल और हनुमान मंदिर के सामने शराब की दुकान क्यों?


छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा मंदिर और स्कूल के पास दारु भट्टी खोली जा रही है
सरायपाली वार्ड क्रमांक 15 उपवन मंडल अधिकारी कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के सामने प्राथमिक शाला महलपारा के पीछे मेन रोड पर नगरपालिका के सहयोग से बिना किसी अनुमति के मुख्य मांग मार्ग पर शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। जिसके आसपास के लोगों को एवं हिंदू धर्म आस्था को नजरअंदाज करते हुए इस प्रकार के शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा है समय रहते शासन प्रशासन इस शराब दुकान को यहां से तुरंत नहीं हटाती है तो इसको हटाने के लिए एक आंदोलन करने की आवश्यकता पढ़ सकती है। इस करके शासन प्रशासन को चाहिए कि बिना कोई विवाद का इंतजार किए इस प्रकार के शराब दुकान जो स्कूल के और मंदिर से लगा हुआ हो ऐसे शराब दुकान को खोलने की अनुमति शासन प्रशासन को भी नहीं देनी चाहिए। अन्यथा इस शराब भट्टी के खुलने से आसपास के माहौल का प्रदूषण में फैल सकता है। वैसे तो जिस जगह पर रातों-रात शराब दुकान खुलवाया जा रहा है। वह सरकारी भूमि राजस्व अभिलेखों में शासन के नाम दर्ज है और वहां पर कई वर्षों की पड़ा हुई शासकीय भवन था। जिसको नगर पंचायत के पार्षद ने अपने पावर का प्रयोग करते हुए रात दिन उस डिस्पोजल मकान को बनाकर बिना किसी अनुमति के निर्माण किया है। जिसकी जानकारी नगरपालिका के अधिकारियों को भी थी, लेकिन इस प्रकार के पुराने शासकीय भवन को तोड़कर कब्जा करने वाले लोगों पर नगर पालिका के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं किए हैं। आखिर क्यों लोग पूछ रहे हैं ? इसी प्रकार से पूर्व में भी कई शासकीय भवन को जिसे तोड़कर लोग कब्जा कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि अपने पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए जितने भी पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने नगर अंदर शासकीय भवनों का निर्माण किया है। उसकी जांच करते हुए किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने की कार्यवाही करनी चाहिए। नहीं तो बचे हुए और भी पुराने भवन इसी भी प्रकार से अतिक्रमण होते रहेंगे। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद गंगाराम पटेल को मौहल्ले वालों के द्वारा किए गए शिकायत पर उन्होंने तत्काल शराब दुकान को बंद करवाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन एवं सरायपाली तहसीलदार को शिकायत उनके द्वारा दी जा रही है।
जनहित में इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करके अंधी कांग्रेस की हिंदू धर्म विरोधी भूपेश सरकार के कानों तक पहुंचा दो।
जय श्री राम
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन




