शहर में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं पर तुरंत अंकुश लगने अजीत जोगी युवा मोर्चा ने सौफ ज्ञापन

डोंगरगांव – नगर में बीते वर्षों में अवैध प्लाटिंग की बाढ़ आ गई है प्रशासन की कार्यवाही नाम मात्र ही चल रही है इस अवैध प्लाटिंग को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष टिंकू देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापनमय शिकायत सौप कर कहा है कि शहर के कई वार्डो में भूमाफियाओं द्वारा बेतहाशा अवैध प्लाटिंग की गई है जिसमें नगर पंचायत, राजस्व एवं नगर एवं निवेश के अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से बड़े रकबे पर कार्यवाही नहीं हो रही है, छोटी मोटी नाममात्र कार्यवाही कर अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। बिना डेवलपिंग अवैध प्लाटिंग की अनुमति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं भू-माफियाओं पर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही करने के बाद ही यह समस्या खत्म हो सकती है लेकिन आज अपने घर का सपना देखने वाले आम नागरिक को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है अवैध प्लाट लेने के बाद आम नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है।
दैनिक समाचार पत्रों में लगातार अवैध प्लाटिंग से संबंधित खबरों के प्रकासित होने के बाद भी
प्रशासन द्वारा केवल नाम मात्र की कार्यवाही की जा रही है टिंकू ने
और कहा है ठोस कार्यवाही नहीं होने पर अजीत जोगी युवा मोर्चा को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन साहू , पंकज मंडलोई, राहुल देवांगन, टिल्लू यादव, कुलेश्वर साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button