नवरात्रि पर गायत्री मंदिर में विविध आयोजन आज से
घृत ज्योति कलश भी होगा प्रज्जवलित
डोगरगांव। नगर के गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान पर्व का आयोजन 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में सामूहिक अनुष्ठान, साधना एवं पूर्णाहूति होगी।जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल शनिवार को प्रात: 6 बजे से देवस्थापना, पूजन संकल्प एवं संकल्प घृत ज्योति कलश प्रज्जवलित किया जायेगा। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बालकृष्ण सिन्हा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक जप अनुष्ठान, रात्रि में भजन संगीत सहित अनेक आयोजन होगें। 6 अप्रैल बुधवार को पंचमी को माता का विशेष श्रृंगार एवं 10 अप्रैल रविार को सुबह 8.30 बजे से 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार, पूर्णाहूति एवं महाप्रसादी वितरण होगा। उन्होनें समस्त परिजनों सहित धर्मप्रेमीजनों से समस्त कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




