राजनीति शास्त्र विभाग में चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का विदाई समारोह
शासकीय डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगांव के प्राचार्य डॉ.बी.एन.मेश्राम के निर्देशन में दिनांक 31.03.2022 को राजनीति शास्त्र के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं को विर्दइा दी गई। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ.ए.के.धमगाये प्रो.के.आर.ठाकुर, योगेन्द्र देवांगन द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया जिसमें सभी छात्रों को कठिन परिश्रम कर उच्च शिखर पर पहूंचने के लिए प्रेरित किया गया। तथा छात्र/छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की गई। द्वितीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को को सम्मान स्वरूप डायरी पेन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




